सुरक्षा संबंधी एवं अन्य निर्देश:
- सभी परीक्षार्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच और शारीरिक तलाशी अनिवार्य।
- परीक्षा केंद्रों में एक पुरुष व एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी अनिवार्य।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र जिसमें अभ्यर्थी का फोटो की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।
- केवल काले अथवा नीले बाल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करें।
ड्रेस कोड:
- हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनें।
- केवल चप्पल (फ्लैट फुटवियर) पहनें।
- कानों में कोई आभूषण न पहनें।
प्रतिबंधित वस्तुएं:
- मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, पाउच आदि पूरी तरह निषिद्ध।
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण लाना मना है।
समय पालन अनिवार्य:
- परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचें।
- परीक्षा का द्वार परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण: अगर परीक्षा 11:00 बजे है, तो द्वार 10:30 बजे बंद होगा।
परीक्षा समय में विशेष निर्देश:
परीक्षा प्रारंभ और अंतिम 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।
More Information Visit – https://vyapamcg.cgstate.gov.in/