छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, नया रायपुर के प्राप्त प्रस्ताव अनुसार स्टाफ नर्स के रिक्त पदों हेतु भर्ती परीक्षा (HSSN25) का आयोजन दिनांक 21-09-2025 को निम्नानुसार किया जायेगा: –
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि / दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
| स्टाफ नर्स (HSSN25) | 21-09-2025 (रविवार) | प्रातः 11:00 से 1:15 बजे तक | 05 |
अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पर प्रवेश पत्र दिनांक 15-09-2025 से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में उस प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित रहें, जिसमें उसके मूल पहचान पत्र से स्पष्ट पहचान किया जा सके। प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र का कलर प्रिन्ट
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का कलर प्रिन्ट आउट लाकर परीक्षा में आना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र डाक / ई-मेल द्वारा नहीं भेजा जायेगा। किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र डाक / ई-मेल द्वारा प्रेषित नहीं किया जायेगा।
हेल्पलाइन नंबर
किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8268901982 पर समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
आई.डी. प्रूफ
परीक्षार्थियों को अपने फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे – मतदाता पहचान पत्र / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / पासपोर्ट / विद्यालय / कॉलेज का पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा कक्ष में लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश
- परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहें, जिससे परीक्षार्थियों का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
- परीक्षार्थी को प्रातः 10:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
- हॉल टिकट के अभाव वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा देने नहीं आये।
- फोटोकॉपी की कोई भी पहचान पत्र स्वीकार्य नहीं है।
- परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् आगमन वर्जित है।
- परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा एवं परीक्षा समाप्ति के अंतिम आधा घंटा में परीक्षा हॉल से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, कैप आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
Download Admit Card
Click Here – https://vyapamprofile.cgstate.gov.in