---Advertisement---

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी करने के संबंध में

By: Gajju

On: September 18, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14.09.2025 (रविवार) को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) आयोजित किया गया था।

इस परीक्षा के प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर मण्डल की वेबसाइट पर दिनांक 18/09/2025 को प्रदर्शित किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति दर्ज कर जानकारी दावा-आपत्ति कर सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

अभ्यर्थी दिनांक 23/09/2025, अपरान्ह 3:00 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति परीक्षा के मॉडल उत्तर पर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न रु. 50/- का आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।

पोर्टल पर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा-आपत्ति दर्ज करनी होगी। दावा-आपत्ति की विस्तृत प्रक्रिया का मेन्युअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। कृपया इसका अनिवार्यतः अवलोकन करें।

दावा-आपत्ति पोर्टल पर पंजीकृत करने से पूर्व अभ्यर्थी के पक्ष में आवश्यक साक्ष्य की स्कैन कॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। समयावधि के पश्चात दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

नियत दिनांक एवं निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जायेगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के संबंध में विशेषज्ञ विषयवस्तु समिति का अंतिम निर्णय लिया जायेगा। दावा-आपत्ति के सम्बन्ध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Download Model Answer

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment