अधिसूचना
शैक्षणिक सत्र 2025–26 में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग एवं समस्त संबद्ध शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालयों/संस्थानों के नवचयनित नियमित विद्यार्थियों (नामांकित विद्यार्थी) हेतु नामांकन आवेदन (Enrolment Form) एवं नामांकन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान विश्वविद्यालय के अधिकृत वेब पोर्टल के माध्यम से करने की तिथियाँ निम्नानुसार निर्धारित की जाती हैं –
| क्र. | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 01 | ऑनलाइन नामांकन आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क के) | 17/09/2025 से 06/10/2025 तक |
| 02 | ऑनलाइन नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क ₹250/- के साथ) | 07/10/2025 से 16/10/2025 तक |
| 03 | छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन नामांकन आवेदन की हार्डकॉपी, ऑनलाइन शुल्क की रसीद एवं आवश्यक/आवश्यक दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर संबंधित महाविद्यालय/विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि | 17/10/2025 |
| 04 | महाविद्यालय/विभाग हेतु निर्देश – छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन नामांकन आवेदनों की सूची (Enrollment return/roll list 2025–26) पोर्टल से डाउनलोड कर सूची के क्रम में सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करने की तिथि | पृथक से जारी किया जाएगा |
दिशा निर्देश
(i) नियमित छात्र-छात्राओं का नामांकन आवेदन भरवाया जाना महाविद्यालय/विभाग की जिम्मेदारी होगी।
(ii) छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश के समय VAC एवं GE के विषयों का चयन किया गया है या नहीं, अथवा अन्य स्थिति में प्रवेशित महाविद्यालय से संपर्क कर उक्त विषयों का चयन प्रदाय ही नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करेगा।
(iii) छात्र-छात्राओं को विषय चयन संबंधी सूचना नामांकन आवेदन भरते समय (यूजर आईडी/पासवर्ड इत्यादि) ध्यानपूर्वक करना होगा, अन्यथा नामांकन स्वीकार नहीं हो सकेगा। अतः दूसरों का मोबाइल एवं ई-मेल आईडी बिल्कुल उपयोग न करें।
- महाविद्यालय/शिक्षण विभाग द्वारा संबंधित विषय/पाठ्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय से संबद्ध प्राप्त सीट संख्या के अनुसार ही नामांकन आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। अतः इसका विशेष ध्यान रखें।
- नामांकन आवेदन के अनुमोदन से पूर्व संस्था प्रमुख/प्राचार्य/प्रभारी अधिकारी द्वारा सुनिश्चित कर लें कि संबंधित छात्र-छात्रा संबंधित कक्षा/परीक्षा में सम्मिलित होने के सभी अहर्ताओं को पूर्ण करते हैं।