---Advertisement---

वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया पदों की भर्ती परीक्षा (HWBA25) के प्रवेश पत्र

By: Gajju

On: October 6, 2025

Follow Us:

admit card
---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

Admit card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर
के प्राप्त प्रस्ताव पर वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (HWBA25) का
आयोजन निम्नानुसार किया जावेगा-

परीक्षा का नामपरीक्षा कोडपरीक्षा तिथि / दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आयाHWBA2512-10-2025 (रविवार)पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक10


Admit Card: अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र दिनांक 06-10-2025 से डाउनलोड कर सकते हैं । परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें,जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जावें । प्रवेश पत्र पर अंकित समय पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा । अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें । परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

admit card

Admit card:परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

  1. परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु Admit card के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान
    पत्र / ड्रायविंग लायसेंस /पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल
    पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा । मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं
    करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
  2. परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में
    अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
  3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा। उदाहरण के लिए यदि
    परीक्षा प्रारंभ होने का समय 11:00 बजे है तो 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा ।
  4. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए।
  5. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  6. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  7. परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
  8. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स,
    पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  9. धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट
    करना होगा । उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जाँच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

इस तरह की और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।
https://cggovtjob.tazabulletin.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment