छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ जिला स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा पदपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के अर्हताकारी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के बेवसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किये जाते हैं।
| ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 12.09.2025 (शुक्रवार) |
| ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 03.10.2025 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक |
| त्रुटि सुधार | 04.10.2025 से 06.10.2025, सायं 5:00 बजे तक |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 09.11.2025 (रविवार) |
| परीक्षा का समय | पूर्वाव्ह 11:00 से 1:15 बजे तक |
| व्यापम बेवसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 03.11.2025 (सोमवार) |
| परीक्षा केन्द्र | सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया ( बैकुण्ठपुर ), बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर, कांकेर, रायपुर, राजनांदगांव |
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 13-1 / 2023 / आ.प्र. / 1-3 नवा रायपुर दिनांक 03.05.2023 में जारी निर्देशानुसार राज्य को निःशक्तता एवं चयन प्रक्रिया पूर्ण निःशक्तता के साथ नि:शक्त जनों को निर्धारित आरक्षण की व्यवस्था की गई है। विज्ञापित पदों पर चयन / नियुक्तियाँ माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी.(सी.) क्रमांक 19668 / 2022 में अंतिम आदेश / निर्णय अध्यधीन होगी एवं माननीय न्यायालय के अंतिम आदेश / निर्णय के अनुसार विज्ञापित किए गए पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।
| News Paper Advertisement | Click Here |
| Vibhagiya Vistrit Vigyapan – ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष | Click Here |
| Vibhagiya Vistrit Vigyapan – ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला | Click Here |
| Vyapam Pariksha Nirdesh | Click Here |
| Syllabus | |
| ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष (Syllabus) | Click Here |
| ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला (Syllabus) | Click Here |
| Instructions to fill the Profile Registration form | Click Here |
| Instructions to fill the Application form | Click Here |
| Sample Application form | Click Here |
| Bank Instructions | Click Here |
| Online Application Form | Click Here |
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं,उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है ।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।