Recruitment of Data Entry Operator Kharif Marketing 2025-26: धान खरीदी : समितियों में आउटसोर्सिंग से डेटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी ~कुल 2,739 पद

Data Entry Operator: अतः खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु शासन के निर्देशानुसार एवं जिलों में आवश्यकतानुसार समितियों में Data entry Opreator का आउटसोर्सिंग से उपरोक्त सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से दिनांक 31.10.2025 के पूर्व नियोजित करने की आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित करने निर्देशित किया जा चुका है। अतः सभी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं अपैक्स बैंक के नोडल अधिकारीयों के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के नियोजन में आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु निर्देशित करेगे, जिससे शासन के मंशा अनुसार निर्धारित दिनांक को सुगमतापूर्वक धान उपार्जन प्रारंभ किया जा सके।

15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। शासन ने इस बार – खरीदी केन्द्रों में डेटा एंट्री ऑपरेटर = की व्यवस्था आउटसोर्सिंग से करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नवा रायपुर से जारी निर्देशों के तहत विपणन संघ ने जैम पोर्टल से निविदा जारी की थी। इसके बाद न्यूनतम दर पर चार सर्विस प्रोवाइडर फर्मों को काम सौंपा है। इन्हे चार ग्रुप में बांटा गया है और कुल 2739 पदों पर भर्ती होनी है।

खरीदी शुरू होने से पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और अपैक्स बैंक के नोडल अधिकारियों को निर्देश हैं कि वे चयनित सर्विस प्रोवाइडर के जरिए उपार्जन केन्द्रों में Data Entry Operator की नियुक्ति करें। धान खरीदी शुरु होने से पहले उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दें। ऑपरेटर खरीदी पोर्टल पर किसानों से खरीदी की जानकारी एंट्री, तौल व भुगतान सहित अन्य काम ऑनलाइन करेंगे।
संपर्क: Data Entry Operator

More Detail
Visit: https://cgmarkfed.in/Recruitementpage.html
Visit: https://markfed.cg.nic.in/tender/2022-23/IMG_20220808_0006.pdf