IFC Anchor Recruitment Advertisement: एकीकृत फार्मिंग कलस्टर अंतर्गत आईएफसी एंकर ग्रामीण क्षेत्रों के आजीविका सबंर्धन हेतु फार्म, ऑफफार्म एवं नॉनफार्म आजीविका विभिन्न कार्य जैसे-एग्रो इकोलॉजिकल पद्धति मिट्टी के स्वास्थ्य और जल स्तर में सुधार, फसल, विविधीकरण और उत्पादकता में सुधार एंव एग्रीन्यूट्री गार्डन के माध्यम से पोषण में सुधार, पशुधन प्रबंधन, नस्ल में सुधार, समय पर पशु चिकित्सा देखभाल और टीकाकरण को अपना कर महिला स्व. सहायता समूह सदस्यों मुख्यतः महिला किसानों एवं पशुपालकों के आजीविका स्तर को बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत क्लस्टर संगठन को क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में चयनित किया गया हैं।

इस कार्य के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु IFC एंकर की भर्ती की जानी हैं। जिस हेतु इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित हैं। उक्त आई.एफ.सी. एंकर की भर्ती पूर्णकालिक के लिए ही होगी। यह भर्तियां पूर्ण रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत गठित कलस्टर संगठन के स्वामित्व के अधीन होगी। इसका किसी भी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी संस्था से कोई संबंध नही हैं।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 08/10/2025 व अंतिम तिथि 30/10/2025 को समय संध्या 5.00बजे तक केवल पंजीकृत डाक /स्पीड पोस्ट के माध्यम से पता कार्यालय बिहान महानदी महिला कलस्टर संगठन भवन माकड़ीखुना, जनपद पंचायत कांकेर, जिला – उ०ब० कांकेर (छ.ग.) पिन कोड़ – 494332 के माध्यम से बंद लिफाफे मे ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। अंतिम तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वयंमेव निरस्त माना जावेगा। कार्यालयीन आदेश क्र 170 दिनांक 19.09.2025 में विज्ञाप्ति शेष पदों हेतु रोस्टर तथा नियम एवं शर्ते यथावत रहेगी।
आई.एफ.सी. एंकर हेतु आवश्यक अर्हता, मापदण्ड, मानदेय व भत्ता का विवरण

- आयु सीमा – अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी, 2025 की स्थिति में 21 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से कम हों। पद की संख्या – 01 (मुक्त)
- निवासी – छत्तीसगढ़ राज्य /जिलें का मूल निवासी हो।
- IFC एंकर के मानदेय को नोडल सीएलएफ द्वारा प्रावधानित IFC बजट से जारी किया जावेगा।
- चयन प्रक्रिया के नियम एवं शर्ते मार्गदर्शिका के अनुरूप किया जावेगा।
- IFC एंकर की नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी एवं IFC योजना के समाप्ति पश्चात स्वतः नियुक्ति समाप्त मानी जायेगी। 7. IFC एंकर की नियुक्ति उपरांत परवीक्षा अवधि न्यूनतम 01 माह की होगी। उक्त अवधि में कार्य मूल्याकन उपरांत 11 माह के लिए नियुक्ति अवधि बढ़ायी जायेगी। साथ ही नियुक्ति उपरांत 01 वर्ष पूर्ण होने पर सीएलएफ अंतर्गत गठित समिति द्वारा कार्य की समीक्षा के आधार पर विभिन्न KPI में न्यूनतम 75 प्रतिशत स्कोर प्राप्त करने पर नियुक्ति आगामी 01 वर्ष के लिए बढ़ायी जा सकती
- ऐसे आवेदक जिन्हें पूर्व में सेवा अनुशसनहीनता/अनुचित व्यवहार /स्वेच्छा चारिता या अनियमितता के आधार पर छत्तीसगढ़ आजीविका संवर्धन समिति से अथवा अन्य किसी भी शासकीय विभाग द्वारा किसी भी पद से पृथक किया गया हो चयन के लिए पात्र नहीं होंगे। गलत जानकारी दिये जाने पर उम्मीदवारी निरस्त मानी जावेगी।
- अपूर्ण /अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा एवं कोई सूचना नही दी जावेगी। 10. आवेदक जिसने विवाह के लिये निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा।
- उम्मीदवार जिसने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही एक पति / पत्नि जीवित हो, पात्र नहीं होगा। ऐसे मामले में शासन ही अन्याथा निर्णय ले सकता है अर्थात यदि शासन को इस बात की समाधान हो जाये कि ऐसा करने का पर्याप्त कारण है
तो वह इस प्रतिबंध से छूट दे सकता हैं। - पदों की संख्या में परिवर्तन संभावित हैं।
- आवेदन फार्म का प्रारूप जिले के वेबसाईड www.kanker.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
- यदि आवेदक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न करता है या प्रभावित करने की कोशिश
करता है, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकेगी। - भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार नियुक्तिकर्ता नोडल क्लस्टर
संगठन के पास सुरक्षित रहेगा।
