NRDC25 : उप अभियंता (सिविल/लोक.स्वा.या.) भर्ती परीक्षा (NRDC25) के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में विज्ञप्ति: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने NRDC25 भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे महत्वपूर्ण तिथियाँ, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य विवरण दिए गए हैं।
अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण, पर्यावरण भवन द्वारा पत्र क्र./6663/I(923)/स्था./सीधी भर्ती/एनआरसीएसएसएमडीबी/2024 दिनांक 30.07.2025, महासंचालक (प्रशासन), नवा रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण, पर्यावरण भवन द्वारा पत्र क्र. /9185/1(1923)/स्था./सीधी भर्ती/एनआरसीएसएसएमडीबी/2024 दिनांक 26.11.2025 के माध्यम से उप अभियंता (सिविल/लोक.स्वा.या.) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिये व्यापम को प्रस्ताव प्राप्त हुआ।

प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर उप अभियंता (सिविल/लोक.स्वा.या.) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (NRDC25) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु व्यापम द्वारा परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
🔹 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 26 नवंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक |
| त्रुटि सुधार तिथि | 24 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक (शाम 5:00 बजे तक) |
| प्रवेश पत्र जारी | 02 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 08 फरवरी 2026 |
| परीक्षा समय | प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
🔹 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- NRDC25 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकालें।
🔹 कुछ महत्वपूर्ण लिंक (Some important links)
| News Paper Advertisement | Check Here |
| Vibhagiya Vistrit Vigyapan | Check Here |
| Vyapam Pariksha Nirdesh | Check Here |
| Syllabus | Check Here |
| Instructions to fill the Profile Registration form | Check Here |
| Instructions to fill the Application form | Check Here |
| Sample Application form | Check Here |
| Bank Instructions | Check Here |
| Online Application Form | Apply Here |