CG TET 2026:राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG TET 2026 क्या है?
CG TET एक राज्य-स्तरीय परीक्षा है जिसे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा संचालित किया जाता है।
इसका पूरा नाम है “छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा”।
यह परीक्षा उन लोगों के लिए है जो छत्तीसगढ़ राज्य में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं।
CG TET 2026: मुख्य बातें (2026 के सत्र हेतु)
1. Application Dates
कार्यक्रम
तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
13.11.2025 (गुरुवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
08.12.2025 (सोमवार) शाम 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction)
09.12.2025 से 11.12.2025 तक (शाम 5:00 बजे तक)
2. Examination Schedule
कार्यक्रम
विवरण
परीक्षा की तिथि (संभावित)
01.02.2026 (रविवार)
प्रथम पाली (कक्षा 1–5)
पूर्वाह्न 9:30 बजे से 12:15 बजे तक
द्वितीय पाली (कक्षा 6–8)
अपराह्न 3:00 बजे से 5:45 बजे तक
3. Admit Card
कार्यक्रम
तिथि
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
23.01.2026 (शुक्रवार)
4. Exam Centres (20 District Headquarters)
जिला मुख्यालय
सरगुजा
कोरिया
बिलासपुर
धमतरी
दुर्ग
जांजगीर-चांपा
जैशपुर नगर
जगदलपुर
कोंडागांव
कबीरधाम
महासमुंद
रायगढ़
रायपुर
राजनांदगांव
बलौदाबाजार-भाटापारा
बालोद
बस्तर
कांकेर
नारायणपुर
सुकमा
CG TET 2026: पेपर्स एवं पैटर्न
परीक्षा में दो पेपर होते हैं:
पेपर-1: कक्षा 1-5 के लिए
पेपर-2: कक्षा 6-8 के लिए
प्रत्येक पेपर में लगभग 150 प्रश्न होंगे, कुल 150 अंक।
समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट (या 150 मिनट) जैसे सूचना मिल रही है।
कोई नकारात्मक अंक (negative marking) नहीं है।
CG TET 2026: पात्रता एवं अन्य बातें
डी.एड, बी.एड आदि योग्यताओं के साथ उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा में सफल होना = शिक्षक बनने के लिए पात्रता प्राप्त करना — ये एक योग्यता प्रमाण है, सीधे नियुक्ति नहीं।
CG TET 2026: महत्वपूर्ण टीप –
अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से व्यापम ने आवेदकों के प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की व्यवस्था व्यापम पोर्टल पर की है। एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को बार-बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी । यह जानकारी उनके प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) से स्वमेव आ जायेगी ।
ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र व्यापम द्वारा नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण काउंसिलिंग के दौरान द्वारा किया जायेगा । अभ्यर्थी द्वारा दी गई कोई भी जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा।इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का स्वयं का होगा। आवेदन से सम्बंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
अभ्यर्थी द्वारा आवेदन भरने में यदि कोई त्रुटि हुई हो तो, उसे सुधारने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात 03 दिवस का समय दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी को त्रुटि सुधार स्वयं करना होगा ।
अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में भरी गई जानकारी के आधार पर ही जारी किया जायेगा किसी भी स्तर पर व्यापम द्वारा कोई सुधार नहीं किया जायेगा ।
ऑनलाइन आवेदन करते समय, परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन को “SUBMIT करने हेतु अनिवार्य रूप से “SUBMIT” बटन दबाएँ ।
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उसका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा । परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन का परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है ।
ऑनलाइन आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक “SUBMIT करने के बाद कृपया अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लें व अपने पास रखें ।
आवेदन भरने के पूर्व विभाग द्वारा जारी नियमों को ध्यान से पढ़े तथा पात्र होने पर ही आवेदन करें ।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन के नियमों अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे बैंक खाते से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।