
Walk-in-Interview for NHM Recruitment Kanker: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत राज्य में संचालित आईसीटीसी, एसएआरटीसी, एचटीसी क्लिनिक, ओएसटी, बीपीएलएसटी, कोने हेतु स्वीकृत पदों तथा मानव संसाधन नीति 2018 में दिये गये निर्देशानुसार जिला एड्स नियंत्रण इकाई, जिला–उत्तर बस्तर Kanker (छ.ग.) के अंतर्गत रिक्त संविदा पद (लेब टेक्नीशियन) पर संविदा भर्ती हेतु वॉक–इन–इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।

इस हेतु इच्छुक एवं योग्यताधारी उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। दिनांक 21/10/2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक साक्षात्कार हेतु आवेदन पत्र के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज़ों की स्वप्रमाणित छायाप्रति कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। डाक/कूरियर या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा तथा निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

टिप्पणियाँ : CMHO Kanker
1. उक्त पद संविदा है।
2. शासन द्वारा जिले के लिए प्रचलित आरक्षण रोस्टर पदस्थिति के अनुसार आरक्षण का प्रावधान लागू किया जायेगा। उक्त पद पर नियुक्तिस्थान शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय व वर्तमानानुसार लागू होगा।
3. छ.ग. शासन द्वारा समय–समय पर जारी विशेष आदेशानुसार नियम एवं शर्तें लागू होंगे। शैक्षणिक योग्यताएँ मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से तथा प्रमाण पत्र, विज्ञापन आवेदन के अंतिम दिवस / पूर्व तक जारी होना आवश्यक है।
4. समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता आवेदन पत्र जमा करने की तिथि के पूर्व की होना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र स्वतः अस्वीकृत किया जायेगा। आवेदन पत्र में कोई भी अपूर्ण जानकारी या गलत विवरण मान्य नहीं होगा। किसी भी परिस्थिति में बाद की तिथि के लिये दावा प्रस्तुत नहीं किया जायेगा।
साक्षात्कार हेतु समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अर्हता सिद्ध करने वाले समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की स्व–प्रमाणित छायाप्रति एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
5. विज्ञापन में तथ्यात्मक / लिपिकीय त्रुटि चयन के किसी भी स्तर में सुधारी जा सकती है। ऐसे त्रुटि सुधार से चयन की प्रक्रिया अप्रभावित रहेगी। इसके संबंध में कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
6. संलग्न समस्त दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्र एवं फोटो स्व प्रमाणित / स्व हस्ताक्षरित (Self Attested) करना अनिवार्य है।
7. आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थानों पर आवेदक का हस्ताक्षर करना अनिवार्य है, हस्ताक्षर नहीं होने पर आवेदन अमान्य किया जायेगा।
8. आवेदन के साथ मूल आवेदन के साथ समस्त संलग्न दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्र स्व प्रमाणित कर संलग्न करना अनिवार्य होगा, दावा–आपत्ति प्रस्तुतिकरण के समय प्रस्तुत किये जाने वाले नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
9. यदि किसी आवेदक द्वारा प्राप्त अंकों के संबंध में अंक–विभाजन दर्शाया गया हो, तो ग्रेडिंग गणना विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त प्रतिशत के उल्लेख के अनुसार ही किया जायेगा। यदि संबंधित संस्था / स्कूल से प्राप्त ग्रेडिंग गणना से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया हो, तो उक्त स्थिति में आवेदन पत्र के साथ गणना प्रतिशत प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।
आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश :- CMHO Kanker
- आवेदक आवेदन का प्रारूप जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदकों को छ.ग. राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी से जारी निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- संविदा भर्ती राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत तथा राज्य कार्यालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जावेगा।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम एवं वर्ग का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना होगा। अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य किया जावेगा। प्रत्येक आवेदक को चाहिए कि विज्ञापन में दिये गये निर्देशों तथा आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक पढ़कर पूर्णरूपेण भरा जावे। यदि आवेदन पत्र में कोई भी जानकारी अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होने एवं वांछित दस्तावेज के अभाव में आवेदक को बिना पूर्व सूचना दिये आवेदन पत्र चयन के किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकेगा।
- आयु सीमा संविदा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष चिकित्सकीय पद हेतु तथा 64 वर्ष प्रबंधकीय पद हेतु होगी। आयु गणना हेतु आधार वर्ष 01.01.2025 होगा। आयु सीमा में छ.ग. शासन द्वारा दिए जाने वाले सभी छूट सम्मिलित है।
- विज्ञापन में विज्ञापित पद अनुरूप निर्धारित न्यूनतम अर्हताधारी अभ्यर्थी के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। उपरोक्त पदों पर आवेदन के साथ क्रमवार वांछित योग्यता प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना होगा तथा दस्तावेज सत्यापन /साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के समय अभिलेखों की मूल प्रति के साथ अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
- जन्म तिथि के प्रमाण हेतु 10वीं की अंकसूची /08वीं की अंकसूची /जन्मप्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- अनुभव / अनापत्ति प्रमाण पत्र (विज्ञापित पद से संबंधित हो। शासकीय,अर्द्धशासकीय, निगम एवं मंडल में कार्य का नियोक्ता द्वारा जारी अनुभव / अनापत्ति प्रमाण पत्र ही मान्य किये जायेंगे।) पद से संबंधित अनुभव होने पर ही अभ्यर्थी को अनुभव के अंक प्रदान किये जायेंगे। अनुभव प्रमाण पत्र – विज्ञापित पद के चयन में शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम एवं मंडल में पद से संबंधित कार्य अनुभव हेतु प्रतिवर्ष 2 अंक के मान से अधिकतम 10 अंक, प्रदाय किया जावेगा। अनुभव प्रमाण पत्र में अनुभव की अवधि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने तथा कार्यालयीन जावक क्रमांक नहीं होने पर अनुभव प्रमाण पत्र अमान्य किया जावेगा तथा शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त अनुभव के आधार पर अनुभव के अंक मान्य की जायेगी।

आवेदन संबंधी दिशा–निर्देश : CMHO Kanker
1. आवेदन प्रारूप जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. आवेदन को छ.ग. राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। संबंधित अधिकारी का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
3. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पद हेतु साक्षात्कार में उपस्थित होना आवश्यक है।
4. आवेदन पत्र में पद का नाम एवं वर्ग का उल्लेख स्पष्ट रूप से होना चाहिए।
5. आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरा हुआ एवं समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
अंतिम सूची :- CMHO Kanker
कौशल परीक्षा हेतु निम्नानुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
(अ) कौशल परीक्षा हेतु :-
शैक्षणिक योग्यता + अनुभव के अंक + कोविड बोनस
(ब) अंतिम चयन सूची निम्नानुसार तैयार की जावेगी :-
शैक्षणिक योग्यता + अनुभव के अंक + कोविड बोनस + कौशल परीक्षा के अंक
मेरिट सूची / अंतिम चयन सूची निम्न आधार पर बनायी जावेगी :-
(अ) शैक्षणिक योग्यता प्राप्तांक का 70 प्रतिशत अंक
(ब) अनुभव के अंक
(स) कोविड बोनस
(द) कौशल परीक्षा 20 अंक की आयोजित होगी।
उक्त पद हेतु निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले आवेदकों को प्रावीण्यता (मेरिट) के आधार पर
लिखित / कौशल /साक्षात्कार परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा।
| क्र. | कुल विज्ञापित पदों की संख्या | लिखित / कौशल / साक्षात्कार के लिए जाने हेतु अभ्यर्थियों की संख्या | मानदंड |
|---|---|---|---|
| 1 | 01 | कुल विज्ञापित रिक्त पदों का 10 गुना | — |
Offline Application from: CMHO Kanker
Visit the Official Website of Kanker CMHO
Website: https://kanker.gov.in